बिहार चुनाव से पहले सियासी संग्राम तेज, जीतन राम मांझी का आरजेडी पर तीखा हमला


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई है। हम पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरजेडी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरजेडी द्वारा दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को श्रद्धांजलि देने वाली पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मांझी ने कहा, "जिस नेता की मौत पर लालू यादव के मुंह से एक शब्द शोक का नहीं निकला, आज उसकी बरसी पर घड़ियाली आंसू बहाए जा रहे हैं।" उन्होंने इसे आरजेडी की राजनीति का दोहरापन बताया और कहा कि चुनाव आते ही भावनाओं का नाटक किया जा रहा है।

इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है और आरजेडी बनाम हम पार्टी के बीच तल्खी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.