मुजफ्फरपुर में CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्क्रैप चोरी मामले में छापेमारी, कई अधिकारी हिरासत में


संवाद 

सीबीआई ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के नारायणपुर अनंत और गड़हरा में एक साथ छापेमारी कर रेलवे स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर, पटना, डेहरी ऑन सोन सहित अन्य स्थानों पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर हाल ही में हुई कार्रवाई के बाद की गई है।

रेलवे के लोहा और स्क्रैप की चोरी को लेकर चल रही जांच के तहत सीबीआई ने कई रेलकर्मियों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान रेलवे महकमे में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला करोड़ों रुपये के स्क्रैप घोटाले से जुड़ा हो सकता है। CBI की टीम ने संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डाटा जब्त कर लिया है और पूछताछ जारी है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.