भागलपुर में डब्लू यादव की हत्या पर विवादित बयान, गोपाल मंडल के जातिगत टिप्पणी से बवाल


संवाद 

भागलपुर में डब्लू यादव की हत्या के बाद बयानबाज़ी तेज हो गई है। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक विवादास्पद बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने मृतक की जाति की ओर इशारा करते हुए कहा, "यह जाति ढीठ होती है। बिशपुरिया से डब्लू यादव आया है। कोहराम मचाए हुए है। यह दहशत फैलाने के लिए किया है।"

गोपाल मंडल के इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विपक्षी दलों ने उनकी टिप्पणी को जातिवादी और भड़काऊ बताया है और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने भी इस बयान की निंदा की है और कहा है कि ऐसे वक्तव्य समाज में नफरत फैलाते हैं।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.