सीएम नीतीश कुमार की सेहत पर उठे सवालों पर JDU का पलटवार, मनीष वर्मा बोले - तेजस्वी पहले अपने पिता की चिंता करें


संवाद 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर बार-बार सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार की सेहत की चिंता छोड़ देनी चाहिए, उन्हें पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव की सेहत पर ध्यान देना चाहिए।"

मनीष वर्मा ने आगे कहा कि सीएम के बेटे निशांत कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं, ऐसे में तेजस्वी यादव द्वारा बार-बार सेहत को मुद्दा बनाना निराधार और राजनीति से प्रेरित है।

जदयू ने इस बयान के जरिए यह संकेत दिया है कि चुनाव से पहले सीएम की सेहत को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को सख्ती से खारिज किया जाएगा।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.