अपराध के खबरें

बिहार में पछुआ हवा का असर, बढ़ेगी गर्मी – यलो अलर्ट जारी


संवाद 

बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब पुरवा हवा की जगह पछुआ हवा बहने लगी है, जिससे मौसम शुष्क होता जा रहा है।

इस बदलाव के कारण अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। 10 से 16 मई के बीच कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान लोगों को तेज धूप और लू से बचाव की सलाह दी गई है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live