पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सीएम आवास के बाहर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक


संवाद 

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया में देरी और पारदर्शिता को लेकर सरकार से नाराज चल रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को हटने की चेतावनी दी, लेकिन अभ्यर्थी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और लंबित नियुक्तियों को जल्द पूरा किया जाए।



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.