पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए बड़ी पहल, नेतरहाट और सैनिक स्कूल की तर्ज पर खुलेगा पुलिस विद्यालय


संवाद 

बिहार सरकार ने एक और नई पहल की दिशा में कदम बढ़ाया है। नेतरहाट और सैनिक स्कूल की तर्ज पर पुलिस विद्यालय की स्थापना की तैयारी की जा रही है। यह विद्यालय पटना के नौबतपुर में दो एकड़ जमीन पर बनेगा और आवासीय विद्यालय के रूप में संचालित होगा।

विशेष बात यह है कि इसमें 50 प्रतिशत सीटें पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत सीटों पर आम लोगों के बच्चे दाखिला ले सकेंगे। स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

फिलहाल इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही गृह विभाग को भेजा जाएगा। इस पहल को पुलिसकर्मियों ने भी सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे उनके बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेगा।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.