बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी, अगले चार दिनों में बढ़ेगी गर्मी


संवाद 

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। सोमवार की शाम से ही बादलों की आवाजाही और देर रात बूंदाबांदी के कारण मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि मंगलवार को उमस बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण समेत कुल 8 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी तो बढ़ेगी लेकिन लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खासतौर पर वज्रपात के दौरान खुले में न रहने की सलाह दी है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.