आरा में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के जूनियर इंजीनियर को सरेराह मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस


संवाद 

बिहार के आरा में सोमवार रात पटना मेट्रो परियोजना में कार्यरत जूनियर इंजीनियर प्रकाश राय को सरेराह गोली मार दी गई। प्रकाश राय के पिता विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह के निजी अंगरक्षक हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद प्रकाश राय को आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

फिलहाल इस हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर रही है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.