जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी की चेतावनी


संवाद 

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी लगातार विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि जनता से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लें, ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो।

मंत्री सरावगी ने कहा कि अब केवल अंचल अधिकारियों (सीओ) ही नहीं, बल्कि राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग भी उनके कामकाज के मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी। खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि अच्छा कार्य करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भूमि संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि आम जनता को बिना भागदौड़ के समय पर सेवा मिले।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.