भारत-पाकिस्तान तनाव का असर: राजस्थान महिला फुटबॉल टीम वापस, खेलो इंडिया का मैच रद्द


संवाद 

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेलों पर भी दिखाई देने लगा है। राजस्थान सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते अपनी महिला फुटबॉल टीम को वापस बुला लिया है। यह टीम खेलो इंडिया के तहत राजस्थान और बिहार के बीच रिफाइनरी स्टेडियम में होने वाले मैच में भाग लेने वाली थी। टीम की वापसी के चलते यह मुकाबला रद्द कर दिया गया है।

आयोजकों ने जानकारी दी कि अब शाम को होने वाला मणिपुर बनाम दिल्ली की महिला टीमों का मुकाबला निर्धारित समय पर खेला जाएगा। जिला स्तर पर खेलो इंडिया टूर्नामेंट के तहत मुकाबले जारी हैं, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

प्रशासन और आयोजकों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हालात की नियमित निगरानी की बात कही है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.