प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में बिहार को तीसरा स्थान, रोजगार क्षेत्र में बढ़ी मजबूती


संवाद 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत बिहार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस योजना के क्रियान्वयन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में बिहार को देश भर में तीसरा स्थान मिला है।

पहले स्थान पर जम्मू और कश्मीर और दूसरे स्थान पर तमिलनाडु रहा है। इस रैंकिंग में राज्य के प्रदर्शन का आकलन विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया, जिसमें योजनाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाएं, रोजगार के अवसर और कार्यान्वयन की दक्षता शामिल है।

बिहार में युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने, छोटे उद्योगों के विकास और स्वरोजगार को सशक्त बनाने के लिए यह योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरी है। उद्योग विभाग ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और ज़मीनी क्रियान्वयन की सफलता बताया है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.