नरेंद्र मोदी से तेज प्रताप यादव ने जंग में जाने के लिए गुहार लगाई

 संवाद 

नई दिल्ली – भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और देश की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बीच राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह ट्रेनी विमान (फ्लाइट सिम्युलेटर) के अंदर पायलट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए लिखा है कि "देश के लिए लड़ने को तैयार हूं, मुझे बॉर्डर पर भेजिए।"

तेज प्रताप की इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां उनके समर्थकों ने इसे देशभक्ति की भावना बताया है, वहीं विरोधियों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। हालांकि तेज प्रताप ने अपने अंदाज़ में देशप्रेम जताते हुए कहा कि "जो राजनीति करता है, वो देश के लिए जान भी दे सकता है।"

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सीमा पर हुई झड़प के बाद देशभर में देशभक्ति की लहर तेज़ हो गई है। ऐसे में तेज प्रताप यादव का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप का यह स्टाइल उनकी अलग पहचान बनाने की कोशिश है, जो अक्सर विवादों और अनोखी प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं।

देश और राजनीति से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.