बीपीएससी के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इमरजेंसी मेडिसिन के लिए आवेदन कम, चिकित्सकों ने योग्यता संशोधन की मांग की


संवाद 

बिहार में मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली को लेकर एक बड़ी चुनौती सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी विज्ञापन के तहत इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में 74 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि तक मात्र दो चिकित्सकों ने ही आवेदन किया है।

इस बेहद कम रुचि को देखते हुए एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों ने बीपीएससी को पत्र लिखकर भर्ती की शैक्षणिक योग्यता में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान में जो योग्यता निर्धारित की गई है, वह अत्यंत सीमित वर्ग के लिए उपयुक्त है और अधिकांश योग्य चिकित्सक इससे बाहर हो जा रहे हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि अगर योग्यता में कुछ लचीलापन नहीं लाया गया, तो इन पदों को भरना लगभग असंभव हो जाएगा, जिससे मेडिकल शिक्षा और मरीजों की इमरजेंसी देखभाल दोनों प्रभावित होंगी।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.