सारण में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपी की तलाश जारी


संवाद 

बिहार के सारण जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसे घर छोड़ने के बहाने बहलाकर रसुलपुर के एक होटल में ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.