जातीय जनगणना पर मोदी सरकार को घेरा, मनोज झा का तंज— "अब 'बंटेंगे तो कटेंगे' की जगह कौन सा नारा आएगा?"


संवाद 


मोदी सरकार द्वारा जातीय जनगणना को लेकर उठाए गए कदम पर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर राजद सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर तीखा तंज कसते हुए कहा, "अब तक जो 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा देते थे, अब बताएं कि उसकी जगह कौन सा नया नारा आने वाला है?"

मनोज झा ने कहा कि जब विपक्ष जातीय जनगणना की मांग करता था, तब बीजेपी उसे समाज को बांटने की कोशिश बताती थी। अब जब खुद केंद्र सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है, तो यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्ष की मांग सही थी।

राजद नेता ने यह भी कहा कि समाज के वंचित तबकों को उनकी सही हिस्सेदारी देने के लिए जातीय जनगणना जरूरी है, और इसमें देर से ही सही, केंद्र सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.