भभुआ: मछुआरों के लिए खुशखबरी, प्रतिबंध के दौरान मिलेगा आर्थिक सहारा


संवाद 

भभुआ जिले के मछुआरों के लिए अच्छी खबर है। मत्स्य विभाग ने जून से अगस्त तक नदियों में मछली मारने पर लगने वाले वार्षिक प्रतिबंध के दौरान राहत सह बचत योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह योजना खासकर गरीब मछुआरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

इस योजना के तहत पात्र मछुआरों को आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि वे प्रतिबंधित अवधि में आजीविका संकट से न जूझें। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।

मत्स्य विभाग का उद्देश्य न सिर्फ मछुआरों को आर्थिक सहारा देना है, बल्कि इस दौरान मछलियों के प्रजनन और उत्पादन को बढ़ावा देना भी है, ताकि जल स्रोतों में मछलियों की संख्या स्थिर बनी रहे।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.