लखीसराय-पटना सीमा विवाद सुलझाने की पहल, डीएम मिथिलेश मिश्र ने शुरू की प्रशासनिक प्रक्रिया


संवाद 

लखीसराय और पटना जिले के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने इस दिशा में कदम उठाते हुए प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह विवाद लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित महारामचक मौजा की एक भूमि को लेकर है, जो पटना और लखीसराय की सीमा पर स्थित है।

इस विवादित भूमि को लेकर पटना उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है। सीमांकन को लेकर दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे स्पष्ट करने के लिए डीएम मिथिलेश मिश्र ने पहल करते हुए समाधान की दिशा में प्रशासनिक कार्यवाही आरंभ की है।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों जिलों के बीच सीमांकन को लेकर संयुक्त सर्वे या बैठक आयोजित की जा सकती है, ताकि जमीन को लेकर जारी भ्रम और विवाद का स्थायी समाधान हो सके।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.