तेजप्रताप यादव का आरोप: आशा देवी सिन्हा ने आम लोगों से की मारपीट, पुलिस पर भी उठाए सवाल


संवाद 

आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दानापुर से बीजेपी की पूर्व विधायक आशा देवी सिन्हा पर आम लोगों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

तेजप्रताप ने दावा किया कि आशा देवी ने अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मिलकर दो निर्दोष लोगों पर हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के बावजूद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टा पीड़ितों के खिलाफ ही झूठा केस दर्ज कर दिया।

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और तेजप्रताप के इस बयान के बाद दानापुर की सियासत गरमा गई है। हालांकि इस मामले में अब तक आशा देवी सिन्हा या बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.