प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: सर्वे की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 मई तक होगा लाभार्थियों का सत्यापन


संवाद 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देशभर में पात्र लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। पहले इस सर्वे की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को निर्देश भेज दिए हैं।

इस योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों का सर्वे कर उनका नाम सूची में जोड़ा जा रहा है ताकि उन्हें सरकार द्वारा आवास की सुविधा मिल सके। जिले स्तर पर भी सर्वे कार्य तेज हो गया है और अब तक 3 लाख 66 हजार से अधिक लोगों के नाम सूची में शामिल किए जा चुके हैं।

तिथि बढ़ाए जाने से उन लोगों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश अब तक सर्वे में शामिल नहीं हो सके थे। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.