मनोज तिवारी का बड़ा बयान: "नीतीश कुमार को साइडलाइन करना नामुमकिन, उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव"


संवाद 

दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज तिवारी ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति में कोई भी साइडलाइन नहीं कर सकता। तिवारी ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।

मनोज तिवारी ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा, "विपक्ष के नेताओं को बिहार के विकास या उसे सजाने-संवारने से कोई मतलब नहीं है। वे सिर्फ सत्ता की लालसा में लगे हैं, जबकि नीतीश कुमार ने वर्षों तक बिहार को स्थिर और विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।"

तिवारी के इस बयान से स्पष्ट है कि एनडीए नीतीश कुमार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए रखने की रणनीति पर कायम है।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.