आशा और ममता कार्यकर्ताओं को नीतीश सरकार का तोहफा, प्रोत्साहन राशि में भारी बढ़ोतरी


संवाद 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ी घोषणा करते हुए राज्य की आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि में उल्लेखनीय वृद्धि का ऐलान किया। अब तक आशा कार्यकर्ताओं को ₹1000 प्रति माह की प्रोत्साहन राशि मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹3000 कर दिया गया है। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव ₹300 की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹600 किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बदलाव महिला स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को मान्यता देने और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है और सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

राज्यभर में आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत किया है और इसे अपनी वर्षों की मेहनत की मान्यता बताया है।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस फैसले से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.