बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आरजेडी की वोटर अधिकार यात्रा लगातार गति पकड़ रही है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की इस यात्रा के तीसरे चरण में अब प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। प्रियंका दो दिन तक इस यात्रा में राहुल के साथ बिहार की जनता से संवाद करेंगी।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, आने वाले चरणों में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता भी इस यात्रा से जुड़ेंगे। इनमें डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम शामिल है।
इससे साफ है कि गठबंधन इस यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने की कोशिश कर रहा है, ताकि भाजपा और एनडीए के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का स्पष्ट संदेश बिहार से पूरे देश तक पहुंचे।
👉 बिहार की राजनीति और चुनावी हलचल से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।