सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नेपाल सीमा से सटे रीगा विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यह इलाका लंबे समय से जातीय और सामाजिक गोलबंदी के कारण राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता है। यहां का चुनावी परिणाम हर बार इन्हीं समीकरणों से प्रभावित होता आया है।
भाजपा नेता मोतीलाल प्रसाद लगातार दो बार से इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं और इस बार वे लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं। दूसरी ओर, उनकी चिर-प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस इस बार पूरी ताकत के साथ भाजपा के विजय रथ को रोकने की कोशिश कर रही है।
स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा, हालांकि महागठबंधन और एनडीए के अन्य सहयोगी दल भी अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं।
👉 बिहार चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।