बिहार चुनाव 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बीजेपी में वापसी


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वापसी हो गई है।

मंगलवार को पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और पार्टी नेता ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद विनोद तावड़े ने घोषणा की कि पवन सिंह अब भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए एनडीए को मजबूती देंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पवन सिंह के लौटने से बीजेपी को भोजपुरी भाषी इलाकों और युवाओं में सीधा फायदा मिल सकता है। वहीं, एनडीए गठबंधन के लिए भी यह एक बड़ा सियासी समर्थन माना जा रहा है।

👉 बिहार चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.