प्रशांत किशोर के अगले निशाने पर कौन? सियासी गलियारों में अटकलें तेज


संवाद 

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) लगातार नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को वह फिर से बड़ा खुलासा और आरोप लगाने वाले हैं। किस नेता पर इस बार उनकी जुबान चलेगी, इसे लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है।

प्रशांत किशोर अब तक सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल जैसे नेताओं पर विभिन्न आरोप लगा चुके हैं। उनके बयानों ने कई बार बिहार की राजनीति में हलचल मचाई है। अब लोग यह जानने को बेताब हैं कि PK का अगला निशाना कौन होगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि PK के हर नए आरोप से सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में बेचैनी बढ़ जाती है। उनके बयान चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.