पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की। इसी दौरान उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी भेंट हुई।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अनंत सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक न तो जदयू और न ही अनंत सिंह की ओर से आधिकारिक बयान आया है।
मोकामा सीट से अनंत सिंह का पुराना रिश्ता रहा है। वे कई बार यहां से विधायक रह चुके हैं और इलाके में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। अगर जदयू से उनकी एंट्री होती है, तो मोकामा का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।