छठ पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने की तैयारी


संवाद 


आस्था के महापर्व छठ व्रत को यूनेस्को की Intangible Cultural Heritage सूची में शामिल कराने की दिशा में भारत सरकार ने पहल शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इसकी जानकारी साझा की।

पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व आज केवल बिहार और पूर्वांचल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्लोबल त्योहार बन चुका है, जिसे दुनिया के कई देशों में वहां बसे भारतीय समुदाय श्रद्धा और आस्था के साथ मना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पर्व हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना गर्व की बात है।

छठ पर्व का महत्व सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने से जुड़ा है, जो लोकआस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है।

👉 बिहार और छठ पर्व से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.