एकमा विधानसभा: जनसुराज के सशक्त दावेदार के रूप में उभरे विकास सिंह

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकमा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज है और इस बीच जनसुराज के युवा नेता विकास सिंह सबसे सशक्त उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं। गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करने वाले विकास सिंह ने प्रशांत किशोर के विचारों से प्रभावित होकर राजनीति में एंट्री ली है।

विकास सिंह के राजनीतिक सफर की नींव उनके पारिवारिक सामाजिक प्रभाव में है। उनके पिता, देव कुमार सिंह, कई दशकों से क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और जनसेवा के लिए जाने जाते रहे हैं। यही विरासत विकास सिंह को गांव-गांव में एक पहचान और विश्वास का आधार देती है।

पिछले कुछ महीनों में विकास सिंह ने एकमा विधानसभा क्षेत्र में प्रशांत किशोर की कई बड़ी सभाओं का सफल आयोजन किया है, जिससे उनकी संगठन क्षमता और जनसंपर्क की ताकत साफ झलकती है। स्थानीय स्तर पर वे सिर्फ एक राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि बदलाव और नई सोच के वाहक के रूप में देखे जा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विकास सिंह की लगातार बढ़ती लोकप्रियता, पारिवारिक प्रभाव और जनसुराज की वैचारिक लहर उन्हें एकमा में एक मजबूत चुनौती देने वाला उम्मीदवार बना सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.