बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला


संवाद 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

पटना स्थित अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा—

> “कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है, जहां घोटाले नहीं हुए हों। मुख्यमंत्री को सामने आकर जनता को इसका जवाब देना चाहिए।”



तेजस्वी ने यह भी याद दिलाया कि जन सुराज अभियान के प्रशांत किशोर पहले ही सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा नेताओं पर करप्शन के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इसमें मंत्री अशोक चौधरी, मंगल पांडे, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पार्टी के सांसद के नाम शामिल हैं।

👉 बिहार की राजनीति और चुनावी हलचल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.