गया। पितृपक्ष के अवसर पर धर्मनगरी गया में विश्वभर से लोग अपने पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को यहां भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की पुत्री एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी पहुंचीं। उन्होंने अपनी माता के लिए पिंडदान कर सभी के मोक्ष की कामना की।
इस बार के पितृपक्ष महासंगम में कई नामचीन हस्तियों का आगमन हो रहा है। बांसुरी स्वराज से तीन दिन पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ गया जी आए थे और पिंडदान किया था।
राजद सुप्रीमो लालू यादव से पहले टीवी सीरियल महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर ने भी गया में पिंडदान कर परंपरा निभाई।
👉 धर्म, संस्कृति और बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।