पटना। भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की राजनीति भ्रष्टाचार, धोखा और फरेब से शुरू हुई है।
जायसवाल ने आरोप लगाया कि जन सुराज पार्टी की स्थापना 22 अगस्त 2022 को हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद प्रशांत किशोर जनता से यह कहते रहे कि वे पहले पूरे बिहार की यात्रा करेंगे और फिर आगे कोई निर्णय लेंगे। उन्होंने इसे जनता के साथ किया गया झूठ और छल बताया।
भाजपा नेता ने कहा कि पीके का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है और उनकी राजनीतिक जमीन मजबूत नहीं हो पाएगी।
👉 बिहार की राजनीति और नेताओं के तीखे बयानों की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।