भाजपा की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी, 12 सीटों पर टिकट कटा, कई नए चेहरों को मिला मौका

संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इस बार कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

बाढ़ सीट से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह डॉ. सियाराम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
छपरा सीट से सीएन गुप्ता की जगह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी को मौका मिला है।
वहीं गोपालगंज सीट से मौजूदा विधायक कुसुम देवी का टिकट काटकर जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह को मैदान में उतारा गया है।

अब तक भाजपा की दो सूचियों में जिन प्रमुख नेताओं के टिकट कटे हैं, उनमें शामिल हैं –

  • रीगा – मोतीलाल प्रसाद (मंत्री)
  • सीतामढ़ी – मिथिलेश कुमार
  • राजनगर – रामप्रीत पासवान
  • औराई – रामसूरत राय (पूर्व मंत्री)
  • कटोरिया – निक्की हेंब्रम
  • कुम्हरार – संजय गुप्ता
  • मुंगेर – प्रणव यादव
  • आरा – अमरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व मंत्री)
  • पटना साहिब – नंद किशोर यादव (विधानसभा अध्यक्ष)
  • नरपतगंज – जय प्रकाश यादव
  • गौरा बौराम – स्वर्णा सिंह
  • बाढ़ – ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू
  • छपरा – सीएन गुप्ता
  • गोपालगंज – कुसुम देवी

इस सूची से साफ है कि भाजपा ने इस बार नई पीढ़ी और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है। माना जा रहा है कि पार्टी प्रदेश में ताजगी और स्थानीय समीकरणों के आधार पर अपने उम्मीदवारों को पुनर्गठित कर रही है।

बिहार चुनाव की हर अपडेट और राजनीतिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.