रोहित कुमार सोनू
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 35 उम्मीदवारों की पहली संभावित सूची सामने आई है। हालांकि, पार्टी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक हुई सूची ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर अपने पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इस बार महिलाओं और युवाओं को भी बड़ी तादाद में मौका दिया है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा दिखाने की कोशिश की जा रही है।
सूची में कई पुराने चेहरे के साथ कुछ नए और चर्चित नाम भी शामिल हैं।
नीचे दी गई तालिका में राजद के संभावित 35 प्रत्याशी सूचीबद्ध हैं:
| विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी |
|---|---|
| राघोपुर | तेजस्वी यादव |
| बोचहा | अमर पासवान |
| मीनापुर | मुन्ना यादव |
| नोखा | अनिता देवी |
| महिषी | गौतम कृष्णा |
| अलौली | रामवृक्ष सदा |
| पारू | शंकर प्रसाद |
| उजियारपुर | आलोक मेहता |
| बैकुंठपुर | प्रेम शंकर यादव |
| शेखपुरा | विजय सम्राट |
| गड़खा | सुरेंद्र राम |
| इस्लामपुर | राकेश रौशन |
| बख्तियारपुर | अनिरुद्ध यादव |
| बेलागंज | विश्वनाथ यादव |
| फतुहा | रामानंद यादव |
| कांटी | इसराइल मंसूरी |
| दरभंगा | ललित यादव |
| मोरवा | रणविजय साहू |
| मुंगेर | मुकेश यादव |
| शाहपुर | राहुल तिवारी |
| हाजीपुर | देव कुमार चौरसिया |
| सिमरी बख्तियारपुर | यूसुफ सलाहउद्दीन |
| रघुनाथपुर | ओसामा शहाब |
| गायघाट | निरंजन राय |
| हसनपुर | माला पुष्पम |
| बनियापुर | चांदनी सिंह |
| परबत्ता | डॉ. संजीव |
| हथुआ | राजेश कुशवाहा |
| मटिहानी | बोगो सिंह |
| संदेश | दीपू राणावत यादव |
| महुआ | मुकेश रौशन |
| मसौढ़ी | रेखा पासवान |
| मनेर | भाई वीरेंद्र |
| साहेबपुर कमाल | संतानंद संबुद्ध |
| हिलसा | शक्ति सिंह यादव |
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही राजद की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूची जारी की जाएगी और शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए जाएंगे।
तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि "राजद इस बार युवाओं, महिलाओं और सामाजिक न्याय की सोच के साथ चुनाव लड़ेगा" — यह लीक लिस्ट उसी रणनीति की झलक दिखाती है।
📍 राजनीतिक हलकों में अब यह चर्चा गर्म है कि क्या महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है या यह सूची राजद की आंतरिक तैयारी का हिस्सा है।
👉 बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज