बिहार चुनाव 2025: एनडीए का साझा घोषणा पत्र शुक्रवार को होगा जारी, जेपी नड्डा और नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए अब अपने अंतिम प्रचार चरण में है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का साझा घोषणा पत्र (कॉमन मिनीफेस्टो) शुक्रवार को जारी किया जाएगा।

इस मौके पर जेडीयू अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और एनडीए के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र में बिहार के विकास, रोजगार, शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि,

> “बिहार के भविष्य को लेकर एनडीए की एकजुट दृष्टि को कल साझा किया जाएगा। यह घोषणा पत्र विकास और विश्वास का दस्तावेज होगा।”



राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, एनडीए का यह घोषणा पत्र आगामी चुनाव में प्रचार का अहम हथियार साबित हो सकता है।

बिहार चुनाव और राजनीतिक घोषणाओं की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.