बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा एक करोड़ लोगों से लेगी सुझाव, 5 से 20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता से सीधे जुड़ने की बड़ी पहल की है। पार्टी अब अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) तैयार करने से पहले एक करोड़ लोगों से सुझाव लेगी।

भाजपा की घोषणा पत्र समिति के सदस्य और बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को बताया कि
“5 से 20 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में सुझाव अभियान चलाया जाएगा। जनता का सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की राय लेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, और बुनियादी सुविधाओं जैसे विषयों पर जनता की अपेक्षाओं को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

पार्टी का मानना है कि इस जनसंपर्क आधारित पहल से भाजपा का घोषणापत्र आम लोगों की आकांक्षाओं का सटीक प्रतिबिंब बनेगा।

बिहार की राजनीति और चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ें – मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.