गांधी और शास्त्री जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, दशहरा की धूम से सजा देश


संवाद 

आज पूरा देश एक साथ तीन महत्वपूर्ण अवसर मना रहा है। विजयादशमी (दशहरा) के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी है। इन पर्वों और जयंती को लेकर देशभर में खास उत्साह देखा जा रहा है।

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वहीं, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी गांधी मैदान स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।

गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों द्वारा उनके विचारों और योगदान को याद किया जा रहा है।

👉 बिहार और देश की राजनीति व त्यौहारों की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.