गिरिराज सिंह का विवादित बयान: चुनावी सभा में मुसलमानों को बताया ‘नमक हराम’


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक बयान राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा गया है। अरवल जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुसलमानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “मुसलमान आयुष्मान योजना का उपकार नहीं मानते” और उन्हें “नमक हराम” कह दिया।

इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजद, कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं ने इसे धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बयान बताया और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि गिरिराज सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।

गिरिराज सिंह पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। चुनावी सीजन में उनके इस बयान ने फिर से माहौल गरमा दिया है।

बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर और नेताओं के बयान जानने के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.