बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टूट की अटकलों पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। सहनी ने कहा है कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट और मजबूत है, किसी तरह का मतभेद या दरार नहीं है।
मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया, “हम महागठबंधन के साथ हैं और बिहार में मिलकर सरकार बनाएंगे। विपक्षी दलों को यह समझ लेना चाहिए कि महागठबंधन अटूट है।”
हाल के दिनों में सीट बंटवारे और उपमुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर सहनी के तेवर सख्त दिखे थे, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में उनके गठबंधन छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन अब उनके इस बयान ने उन कयासों पर विराम लगा दिया है।
सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य बिहार के विकास और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई है, न कि सत्ता की कुर्सी के लिए तोड़फोड़ की राजनीति करना।
बिहार चुनाव और महागठबंधन की सियासत से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज।