राजद में शामिल हुईं स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी चांदनी देवी, लिया टिकट — परिवार ने दिखाया एकजुटता का संदेश

संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बड़ा समर्थन तब मिला जब पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी चांदनी देवी ने पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके पुत्र बिट्टू सिंह और परिजनों के साथ-साथ पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के भाई भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, राजद ने चांदनी देवी को टिकट देकर अशोक सिंह के समर्थक वर्ग को साधने की रणनीति बनाई है। अशोक सिंह अपने कार्यकाल में क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय नेता रहे थे, और अब उनकी पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने से इलाके में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है।

राजद कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में चांदनी देवी ने कहा – “मेरे पति ने जिस सेवा और समर्पण की राह दिखाई, मैं उसी रास्ते पर चलकर जनता की सेवा करूंगी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार को नई दिशा मिलेगी।”

इस मौके पर बिट्टू सिंह और अन्य समर्थकों ने राजद नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

बिहार चुनाव की हर बड़ी अपडेट और सियासी हलचल के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.