मुकेश सहनी की प्रेस वार्ता रद्द — बिहार की राजनीति में ‘ऊपरी दबाव’ की चर्चा तेज

संवाद 

बिहार की राजनीति में आज एक अप्रत्याशित घटनाक्रम ने सबको चौंका दिया। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी की प्रस्तावित प्रेस वार्ता, जो पहले 16 अक्टूबर 2025 को दो बार समय बदलने के बाद (पहले 12 बजे, फिर 4 बजे, फिर 6 बजे) होनी थी, अंततः ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला देकर पूरी तरह रद्द कर दी गई।

यह लगातार समय परिवर्तन और अचानक रद्दीकरण ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सियासी विश्लेषक इसे किसी “ऊपरी दबाव” या “राजनीतिक डील” से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में दिल्ली से लौटने के बाद मुकेश सहनी का रुख बदला हुआ दिखा। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने बयान दिया था कि “महागठबंधन अस्वस्थ है”, जबकि लौटने के बाद उन्होंने कहा — “महागठबंधन पूरी तरह स्वस्थ और मजबूत है।” यह बयान परिवर्तन संकेत देता है कि दिल्ली में कुछ अहम बातचीत या समझौता हुआ था, जिसके परिणामों को सार्वजनिक करने से पहले ही उन्हें रोका गया।

राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि यह घटना न केवल VIP की रणनीति में बदलाव का संकेत है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नए समीकरणों और संभावित गठबंधनों की आहट भी दे रही है।

अब सबकी निगाहें मुकेश सहनी के अगले कदम पर टिकी हैं — क्या वे किसी नए गठबंधन में शामिल होंगे, या स्वतंत्र राह अपनाएंगे?

बिहार राजनीति के हर ताज़ा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.