सीतामढ़ी एग्जिट पोल: जनसुराज और कांग्रेस का बढ़ता प्रभाव, कई सीटों पर एनडीए को झटका — मिथिला हिन्दी न्यूज सर्वे

संवाद 

सीतामढ़ी जिला में इस बार चुनावी समीकरण पूरी तरह बदलते दिख रहे हैं। मिथिला हिन्दी न्यूज के एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार, कई सीटों पर एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है, वहीं जनसुराज, कांग्रेस और आरजेडी को अप्रत्याशित सफलता मिलती दिख रही है।

बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी की अर्पणा सिंह आरजेडी के संजय कुमार गुप्ता को कड़ी टक्कर देते हुए आगे चल रही हैं। संभावना है कि अर्पणा सिंह इस सीट से जीत दर्ज कर सकती हैं।

सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के सुनील कुमार पिंटू इस बार भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। राजद के सुनील कुमार कुशवाहा ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंतिम दौर में पिंटू आगे निकले हैं।

बाजपट्टी सीट पर आरजेडी के मुकेश यादव का पलड़ा भारी दिख रहा है। जनसुराज के प्रत्याशी से मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन आरजेडी ने बढ़त बना ली है।

सुरसंड विधानसभा क्षेत्र में जदयू के नागेन्द्र राउत भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। यहां सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की सक्रियता ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।

रून्नीसैदपुर सीट पर आरजेडी के चंदन कुमार और जदयू के पंकज कुमार के बीच कांटे की टक्कर रही। मामूली अंतर से जदयू के पंकज कुमार आगे चल रहे हैं।

रीगा विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर संभव है। यहां कांग्रेस के अमित कुमार जीत दर्ज कर सकते हैं, जबकि भाजपा के बैद्यनाथ प्रसाद को हार का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा मोतीलाल प्रसाद को टिकट न देना पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।

बथनाहा सीट पर भी कांग्रेस के नवीन कुमार आगे चल रहे हैं। भाजपा में अंदरूनी असंतोष के कारण अनील कुमार को नुकसान पहुंचा है।

परिहार विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय रितु जायसवाल ने आरजेडी को नुकसान पहुंचाया है, जिससे भाजपा की गायत्री देवी फिर से जीत दर्ज कर सकती हैं।

🔹 सीतामढ़ी एग्जिट पोल परिणाम (मिथिला हिन्दी न्यूज सर्वे के अनुसार):

  • बेलसंड – जनसुराज (अर्पणा सिंह)
  • सीतामढ़ी – भाजपा (सुनील कुमार पिंटू)
  • बाजपट्टी – आरजेडी (मुकेश कुमार यादव)
  • सुरसंड – जदयू (नागेन्द्र राउत)
  • रून्नीसैदपुर – जदयू (पंकज कुमार)
  • रीगा – कांग्रेस (अमित कुमार)
  • बथनाहा – कांग्रेस (नवीन कुमार)
  • परिहार – भाजपा (गायत्री देवी)

मौजूदा समीकरणों से साफ है कि इस बार सीतामढ़ी की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। जनसुराज और कांग्रेस दोनों ही दल पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने में सफल होते दिख रहे हैं।

📍 राजनीति की ताज़ा खबरों और सटीक विश्लेषण के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
✍️ संपादक – रोहित कुमार सोनू

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.