बिहार में इस समय सामान्य अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है।
इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है—
बक्सर
आरा (भोजपुर)
रोहतास
भभुआ (कaimur)
औरंगाबाद
अरवल
तापमान में कमी के कारण सुबह और शाम के समय इन क्षेत्रों में लोगों को आंशिक रूप से ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
मौसम और बिहार की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।