लखीसराय में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी बिहार के विकास के लिए ठोस काम नहीं कर पाए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई है। इसे उन्होंने “राजनीतिक घूस” करार दिया। प्रियंका ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और इस बार बिहार बदलाव चाहता है।
उन्होंने महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। प्रियंका ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बिहार और लखीसराय की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।