भोजपुरी और मगही संगीत जगत के लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की।
गुंजन सिंह ने नीतीश कुमार को 10वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर चुके गुंजन सिंह जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन पार्टी सूत्र इस पर हामी भरते नज़र आ रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गुंजन सिंह के जुड़ने से जदयू को युवा एवं सांस्कृतिक वर्ग में नई मजबूती मिल सकती है।
सूचना समाप्त
देश, बिहार और मनोरंजन की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।