पटना में वर्दी हुई दागदार, युवक से लूट के दोषी चार पुलिसकर्मियों को 3 साल की सजा


संवाद 

पटना। बिहार पुलिस एक बार फिर अपने कारनामों को लेकर चर्चा में आ गई है। राजधानी पटना में वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां राह चलते एक युवक से पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज कर रुपये लूट लिए। अब इस मामले में दोषी पुलिसवालों को जेल की हवा खानी होगी।

पटना सिविल कोर्ट की निगरानी की विशेष अदालत ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए एक जमादार और तीन पुलिसकर्मियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने चारों दोषी पुलिसकर्मियों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा कि कानून के रखवाले अगर खुद कानून तोड़ेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और यह मामला वर्दी की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

बिहार की क्राइम और न्यायिक कार्रवाई से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.