बिहार में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार को राज्य में अधिकतम तापमान 14.5 से 21.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 से 15.3 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से सुबह और रात के समय लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान राजगीर में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम तापमान भागलपुर में रिकॉर्ड किया गया। ठंडी पछुआ हवाओं और कोहरे के कारण कई इलाकों में दिन में भी ठंड बनी रही।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बहुत बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन सुबह-शाम ठंड और कोहरे का असर जारी रह सकता है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम से जुड़ी हर ताजा और सटीक जानकारी के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।