पटना। बिहार में ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं बुधवार से शुक्रवार के बीच राज्य के अधिकतर जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे के बने रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। खासकर सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पछुआ हवा की रफ्तार कमजोर होने और नमी बढ़ने के कारण कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के भी आसार कम हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखने की अपील की है।
👉 मौसम की हर ताजा और सटीक खबर के लिए पढ़ें – मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार