बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेगूसराय में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक छात्र नेता को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वारदात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने छात्र नेता को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र नेता को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बिहार की हर ताजा और बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।