ट्रेन में तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा चार्ज, रेल मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

संवाद 

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। अब तय लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के कोच में मुफ्त सामान और अधिकतम सीमा तय की गई है।

कोचवार सामान ले जाने की सीमा (लगेज नियम):

  • AC फर्स्ट क्लास (1st AC)

    • मुफ्त: 70 किलो
    • अधिकतम: 150 किलो
    • 70 किलो से अधिक पर चार्ज लगेगा
  • AC 2 टियर

    • मुफ्त: 50 किलो
    • अधिकतम: 100 किलो
  • AC 3 टियर

    • मुफ्त: 40 किलो
    • अधिकतम: 40 किलो
  • स्लीपर क्लास

    • मुफ्त: 40 किलो
    • अधिकतम: 80 किलो

रेल मंत्रालय के मुताबिक, तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को निर्धारित दरों के अनुसार शुल्क देना होगा। इसलिए यात्रा से पहले अपने सामान का वजन जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन या ट्रेन में परेशानी न हो।

देश, रेल और यात्रियों से जुड़ी हर अहम खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.